Posts

Showing posts from April, 2020

ये लेख पढ़ दिल आपका मोम न हुआ तो आप पत्थर हैं.

Image
बहुत मामूली बातों और मामूली ज़रूरतों को याद करके कई बार एहसास ही नहीं होता कि वो नेमत  है। कहीं मैंने ये quote पढ़ा था  I have water to drink, I have a running tap, clothes to wear, food to eat , bed to sleep I am Lucky and I am thankful. लॉकडाउन के इस मौसम में ये जो बातें उपर लिखी है कितनी छोटी और सरल लगती है मगर आप लोग सोंच रहे होंगे मैंने ये सब क्यों लिखा आज जब मैं खाना खा रही थी कई दिनों से मेरे फ़ोन पर  अनजान नम्बरों से कॉल आते है दीदी कई दिनों से राशन की समस्या है हम लोग बाहर फँसे है या वो औरतें जो घर का डोर बेल बजा रही और बोल रही दीदी कैसे भी कर के मुझे राशन दीजिये  या फिर वो लोग जो पैदल निकल दिए घर तक कैसे पहुँचूँ इसका जुगाड़ लगा दीजिये कितना इंतज़ार किया होगा ? उन लोगो ने जो अभी अपने घर वालों से दूर फंस गए लोकडौन में  और बड़ी मुश्किल से मेरा नंबर किसी तरह ढूंढ के मुझ तक अपनी बात रख रहे है कोई इंसान किस हाल से गुज़रता होगा जब वो अपने बच्चों को कहता है कि अब मैं तुम्हें खाना नहीं खिला सकता और अब माँगना है! और हम यूट्यूब से नई चीज़ें बनाना स...

अब दुनिया मे कब जीवन पटरी पर फिर से दौड़ेगी कोई नही जानता!

Image
हमारे देश के लगभग लोगों के  पास न अपना घर है न ज़मीन है न ही कोई सरकारी नौकरी। ये ऐसे लोग हैं जो दिन भर काम करतें हैं और उस काम के बदले जो मेहनताना उसे मिलता है उससे वो अपना जीवन चलातें है। ऐसे लोग अपना भोजन सामग्री भी प्रत्येक दिन खरीदतें हैं। इनके पास इतना पैसा नहीं होता कि ये महीने भर का राशन एकबार खरीदे! डेली कामना और डेली खाना इनके जीवन का फंडा कहिये या इनकी मजबूरी! इनके पास बैंक खाता होगा भी तो सायद खाली होंगे आज पूरी दुनियां ही कॅरोना वायरस जैसी महामारी के चपेट में आ चुकी है। हर देश की सरकारें अपनी जनता को स्वास्थ्य सेवा, धन सेवा आदि-इत्यादि सुविधाऐं मुहैया करवा रह है। भारत सरकार ने भी इस महामारी से निज़ात पाने के लिए 'लॉकडॉन' करने  का आह्वान किया है। जब लॉक डाउन खत्म होगा भारत की इकॉनमी क्या होगी सोच के डर लग रहा है क्योंकि  जिनके पास घर नहीं है, खाने को कुछ नहीं है, जो डेली कमाने और खाने वालें हैं उनका क्या होगा?  कहाँ जाएंगे ऐसे लोग? क्या होगा उनका? उम्मीद करती हूं सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने वाले सरकारी बाबू लोग सरकार की योजना से लाभ उठाने में...