Posts

Showing posts from July, 2019

उन अल्फाज़ो का क्या करूँ जो बोल तो रही है मगर कानों से होकर दिल तक पहुच नही पा रही

Image
अल्फाजो की भी अजीब कशमकश है कहना भी चाहती है चुप रहना भी चाहती है..मगर आज अल्फाजो को लगा कि सवालों को पूछ ही डालू मगर किससे जबाब मांगू ? कुर्शी पे बैठे सरकार से, आपसे या खुद से..बारिश सिर्फ तभी अच्छी लगती है जब छत से ना टपकती हो उन लोगों को बारिश की झमझमाहट से डर लगता होगा जब पानी का बहाव कई घरों के सुख चैन छीन बहा के ले जाती है..मगर शायद किसी को मेरे अल्फाज उनके कानों से होते हुए दिल तक नही पहुँच पाऐंगे जो अल्फाज मेरे चिल्ला-चिल्ला के उनकी हालात बयां कर रही है... क्या अल्फाजो... सबसे बुरा क्या होता है, अल्फाजो की चुप होना सबसे बुरा होता है, आत्माओ का मर जाना सबसे बुरा होता है, इच्छाओं का मर जाना सबसे बुरा होता है, भूख मिटाने का साधन का ना होंना

पानी की समस्या तब भी थी और अब भी है बारिश हो या धूप

Image
बिहार में यूँ कहे पूरे भारत मे पानी-पानी हुआ हल्की सी बारिश मे ही लगभग बिहार नगर निगम की खुल गई पोल.  कई घरों में बारिस का पानी भी घूस गया. स्मार्ट सिटी पटना इन दिनो जलजमाव से ग्रसित है और नगर निगम के तमाम दावों की पोल खोल रही है सिर्फ कल्याणकारी योजनाओ व जन- सुविधाओ के नाम आम जनता को गुमराह किया जा रहा है. यहां पर रहने वाले लोगों को तो अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है.    आलम यह है कि यहां पर रहने वाले लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. कई कॉलोनियों के लोग परिवार समेत सुरक्षित जगहों पर जाना भी शुरू कर दिए है अगर क्षेत्र मे जलजमाव का यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में यहां पर रहने वाले लोगों के सामने पेयजल का संकट थी अब बारिश की पानी का सरक लबा लब होने की समस्या  खड़ा हो सकता है और भी अनेको कठिनाई का भी सामना करना पड़ेगा अब हर साल गर्मी से परेसान फिर बारिश से परेशान फिर ठंढ से लोगो की मौत मगर ये समस्या भारत के उन राज्यो में कम है जहाँ पेड़ पौधे इंसानों से ज्यादा बसते हैं अब और कितनी योजनाओं स्वागत हम करते रहंगे कब समस्या का समाधान असल मे हो पायेगा पता ही नही...