हर रोज बलात्कार जैसी घटनाएं वाली स्थिति का जिम्मेदार कौन है खुद के अंदर झांकने की जरूरत है
अब जरूरी है कि सभी आपने अंदर झांक के खुद कितने संवेदनसील है रेप का मामला जब आता है लोग फेसबुक के माध्यम से अपना विरोध जताते है मगर जब जमीनी अस्तर पे आवाज उठाने की नौबत आती है लोग भागने लगते है कि दिनों सभी बालिका गृह में हुए घटना को ले के काफी रोष दिखाया सच तो हर रोज आपके आस पास गलत हो रहा होता है और आप चुप रहते है जरूरत है ये समझने की हम सच मे कितने सम्वेदन सील है
रायटर्स फाउंडेशन के 550 एक्सपर्ट के द्वारा किये गए सर्वे में भारत का महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश के रूप में सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण और पूरे देशवासियों के लिए शर्म से झुकानेवाला है। भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण कारण भारतीय नारी ही रही है। ऐसी स्थिति में ये शर्म से झुकानेवाले रिपोर्ट चिंतन को मजबूर तो करता है। और ऐसी स्थिति में इस लोकतंत्रात्मक संरचना में सरकार चाहे कोई भी रहे अगर बहुत सजग और संवेदनशील है तो कुछ हद तक योजना चलाने और कार्रवाई करने तक के दालोगों की नैतिकता न जाने कहा चली गयी है। दो परिवार के झगड़े में किसी एक का इज्जत बर्बाद करने के लिए बेटियों का बलात्कार कर बदला लिया जाता हो। मतलब इज्जत की ठेकेदारी सिर्फ बेटी ढोये और देश पुरुष प्रधान कहलाये वाह रे समाज। मुझे लगता है देश को इस स्थिति तक लाने के जिम्मेदार हम सब ही हैं। अपनी बहन, मां, बेटी को छोड़ कोई भी महिला किसी भी पुरुष को एक भोग की जानेवाली चीज बस दिखाई दे तो कोई सरकार क्या भगवान भी उस समाज व राज्य या देश का कुछ नही कर सकता। समाज शुरू से ही पुरुष प्रधान रहा है। यहां महिलाओं को हमेशा से दूसरे दर्जे का माना जाता है। पहले महिलाओं के पास अपने मन से कुछ करने की सख्त मनाही थी। परिवार और समाज के लिए वे एक आश्रित से ज्यादा कुछ नहीं समझी जाती थीं। ऐसा माना जाता था कि उसे हर कदम पर पुरुष के सहारे की जरूरत पड़ेगी ही। उन्होंने कही कि अब महिला उत्थान को महत्व का विषय मानते हुए कई प्रयास किए जा रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में महिला सशक्तिकरण के कार्यों में तेजी भी आई है। इन्हीं प्रयासों के कारण महिलाएं खुद को अब दकियानूसी जंजीरों से मुक्त करने की हिम्मत करने लगी हैं। सरकार महिला उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं बना रही हैं, कई एनजीओ भी महिलाओं के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करने लगे हैं जिससे औरतें बिना किसी सहारे के हर चुनौती का सामना कर सकने के लिए तैयार हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज की महिलाओं का काम केवल घर-गृहस्थी संभालने तक ही सीमित नहीं है, वे अपनी उपस्थिति हर क्षेत्र में दर्ज करा रही हैं। बिजनेस हो या पारिवार महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे हर वह काम करके दिखा सकती हैं जो पुरुष समझते हैं कि वहां केवल उनका ही वर्चस्व है अधिकार है।
जैसे ही उन्हें शिक्षा मिली उनकी समझ में वृद्धि हुई । खुद को आत्मनिर्भर बनाने की सोच और इच्छा उत्पन्न हुई। शिक्षा मिल जाने से महिलाओं ने अपने पर विश्वास करना सीखा और घर के बाहर की दुनिया को जीत लेने का सपना बुन लिया और किसी हद तक पूरा भी कर लिया। लेकिन पुरुष अपने पुरुषत्व को कायम रख महिलाओं को हमेशा अपने से कम होने का अहसास दिलाता आया है। वह कभी उसके सम्मान के साथ खिलवाड़ करता है तो कभी उस पर हाथ उठाता है। समय बदल जाने के बाद भी पुरुष आज भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा देना पसंद नहीं करते, उनकी मानसिकता आज भी पहले जैसी ही है। विवाह के बाद उन्हे ऐसा लगता है कि अब अधिकारिक तौर पर उन्हें अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का लाइसेंस मिल गया है। शादी के बाद अगर बेटी हो गई तो वे सोचते हैं कि उसे शादी के बाद दूसरे घर जाना है तो उसे पढ़ा-लिखा कर खर्चा क्यों करना। लेकिन जब सरकार उन्हें लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं लालच देती है, तो वह उसे पढ़ाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं और हम यह समझने लगते है कि परिवारों की मानसिकता बदल रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नारी सशक्तिकरण की बातें और योजनाएं केवल शहरों तक ही सिमटकर रह गई हैं। एक ओर बड़े शहरों और मेट्रो सिटी में रहने वाली महिलाएं शिक्षित, आर्थिक रुप से स्वतंत्र, नई सोच वाली, ऊंचे पदों पर काम करने वाली महिलाएं हैं, जो पुरुषों के अत्याचारों को किसी भी रूप में सहन नहीं करना चाहतीं। वहीं दूसरी तरफ गांवों में रहने वाली महिलाएं हैं जो ना तो अपने अधिकारों को जानती हैं और ना ही उन्हें अपनाती हैं। वे अत्याचारों और सामाजिक बंधनों की इतनी आदी हो चुकी हैं की अब उन्हें वहां से निकलने में डर लगता है। वे उसी को अपनी नियति समझकर बैठ गई हैं।
हम खुद को आधुनिक कहने लगे हैं, लेकिन सच यह है कि मॉर्डनाइजेशन सिर्फ हमारे पहनावे में आया है लेकिन विचारों से हमारा समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। आज महिलाएं एक कुशल गृहणी से लेकर एक सफल व्यावसायी की भूमिका बेहतर तरीके से निभा रही हैं। नई पीढ़ी की महिलाएं तो स्वयं को पुरुषों से बेहतर साबित करने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहती। लेकिन गांव और शहर की इस दूरी को मिटाना जरूरी है।

Comments
Post a Comment