शिक्षित होना हर बच्चे का अधिकार है हमे शिक्षा को लेकर हमारा नजरिया बदलने की जरूरत है। हम सभी अपने बच्चों को सबसे आगे देखना चाहते है पूरी कोशिश करते वो सबसे ज्यादा नंबर लाए बच्चों से ज्यादा अभिभावक परेशान रहते है मगर कभी समय निका

ल के उन बच्चों के बारे में सोचिये जो अपनी घर की जिम्मेवारियों के वजह से बाल मजदूरी में फंसे रहते है हम सभी का ये फर्ज  बनता है कि अगर एक बच्चे की भी शिक्षा में मदद कर पाए तो सही मायने में शिक्षित होने का दायित्व निभा पाएंगे  महत्व हर इंसान अपनी-अपनी समझ के अनुसार आंकता है। कोई इसे नौकरी पाने के लिए जरूरी समझता है तो कोई इसे ज्ञानवर्धन का जरिया मानता है। मगर मुझे लगता है सही मायने में शिक्षित वही है जो हर हाल में उसे अपना कर्तव्य समझकर  करे और वो भी ऐसे जिससे समाज का भला हो जो इस बात को समझ गया वो शिक्षा का सही अर्थ समझ जाएगा और जब ऐसा होगा तभी शिक्षा से जुड़े हुए लोग और तंत्र शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार ला पाएंगे। शिक्षा की समझ और कर्तव्य का बोध हम सभी को होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

“निजी स्वतन्त्रता आज सबों की जरूरत हैं"

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले को क्यों जाने

बच्चे सिर्फ माँ की जिम्मेदारी नही है बल्कि पिता का भी है!